April 30, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया-

Spread the love

*प्रेस नोट दिनांक 27.05.2022*

*”स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिस्क का विकास होता है”*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-*

आज दिनांक 27.05.2022 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया व अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने पुलिस लाइन के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, प्रभारी पुलिस लाइन तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इसी क्रम में जनपद के प्रत्येक थानों पर शुक्रवार की परेड की गयी तथा सम्बन्धित प्रभारी द्वारा वर्दी का टर्नआउट देखा गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।