July 8, 2026

फर्जी आई डी व पते पर लोन लेने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे-

Spread the love

फर्जी आई डी व पते पर लोन लेने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे-

 

कानपुर- फर्जी प्रणाम पत्र तैयार कर और दस्तावेजों में हेराफेरी करके बैंकों से लोन पास कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को साउथ जोन की नजीराबाद पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर रहीं हैं। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने कार्रवाई करने वाली टीम को पाँच हजार रुपये का इनाम दिया है।

 

दिनांक 24-05-22 को रवि ओमर प्रबन्धक बन्धन बैक अशोक नगर थाना नजीराबाद ने तहरीरी सूचना अंकित करायी कि आशीष खन्ना के नाम से पंकज शुक्ला आदि ने फर्जी आईडी व पता दर्शा कर लोन स्वीकृत करने के लिये आवेदन किया है। जिसकी जांच पर आशीष खन्ना के नाम से फर्जी आधार कार्ड व आईडी व अन्य कागजात फर्जी पायें गये।

 

जिस पर मु0अ0सं0 87/22 धारा_406/420/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत किया गया था।

 

पुलिस ने वांछित अभियुक्त पंकज शुक्ला, चन्दन श्रीवास्तव व अनिल तिवारी को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी आईडी, आधार कार्ड, पासबुक व कम्प्यूटर बरामद हुए हैं। पूछताछ पर अभियुक्त गण द्वारा फर्जी आईडी व पते पर बैंक से ऋण स्वीकृत कराते हैं। चंदन फर्जी प्रणाम पत्र बनाता है जिसका मालरोड में जन सेवा केंद्र है। पंकज बैंक में कागजी कार्रवाई करता है और अनिल लोगों को लोन दिलाने का झांसा देता है। बैंक में पूर्व में दो लोन भी फर्जी पते पर हो चुके हैं।

 

नाम पता अपराधी_

1- पंकज शुक्ला पुत्र श्री प्रकाश शुक्ला निवासी विजंदखेडा थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव

 

2- चन्दन श्रीवास्तव पुत्र चन्द्रभान श्रीवास्तव निवासी 4/23 पवन निवास त्रिवेडी नगर मीरपुर थाना रेलबाजार कानपुर नगर|

 

बरामदगी_

02 अदद आधार कार्ड की छायाप्रति, 02 सीपीयू, एक प्रिंटर, 01 स्कैनर, 02 स्मार्ट फोन, 02 कीपैड फोन, 02 प्लास्टिक के पैकेट ( जिसमें विभिन्न पहचान पत्रों की छायाप्रतियां मय भिन्न भिन्न फोटोग्राफ व रेलवे समय शारिणी व निवास प्रणाम पत्र आदि|

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में

उपनिरीक्षक राहुल शुक्ला, उपनिरीक्षक/यूटी आशीष कुमार, उपनिरीक्षक संतोष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल गोपाल शामिल रहें।