April 30, 2026

QUAD ने कम समय में दुनिया के सामने बनाई अहम जगह-

Spread the love

‘QUAD ने कम समय में दुनिया के सामने बनाई अहम जगह’

 

क्वाड देशों की बैठक में पीएम मोदी ने कहा, सबसे पहले, मैं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को बधाई देता हूं और चुनाव जीतने के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं. शपथ लेने के 24 घंटे बाद हमारे बीच आपकी उपस्थिति क्वाड दोस्ती की ताकत और इसके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.’ उन्होंने आगे कहा कि क्वाड ने इतने कम समय में दुनिया के सामने अपने लिए एक अहम जगह बना ली है. आज क्वाड का दायरा व्यापक हो गया है, इसका रूप प्रभावी है. हमारा आपसी विश्वास और हमारा संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है|