वाराणसी अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का चला अभियान-
वाराणसी_ मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ मिलकर मंगलवार को विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर, राजा बाजार मोटर मार्केट, घौसाबाद-चौकाघाट मार्ग पर नगर निगम जिला व पुलिस प्रशासन का संयुक्त अतिक्रमण अभियान चला।
अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ आंशिक दीक्षित, चौकी प्रभारी नदेसर गौरव पांडेय के नेतृत्व में टीम ने बेतरतीब सड़कों पर वाहन खड़ा करने वालों और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए चालान किया। नदेसर क्षेत्र की सभी गलियों में स्थित मोटर पार्ट्स के दुकानदारों द्वारा सड़क – पटरी पर किए गए कब्जे को हटवाया गया, जिसमें 4 हाथ ठेले व 6 काउंटर जब्त कर लिये गए।
नदेसर मिंट हाउस से अंधरापुल तक सड़क के दोनों तरफ पटरी पर किये गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट अंशिका दीक्षित, जोनल अधिकारी वरुणापार पीके द्विवेदी, चौकी इंचार्ज नदेसर गौरव पांडेय, एआरटीओ (प्रवर्तन) मिथिलेश कुमार, कर अधीक्षक विनय मौर्य, प्रवर्तन दल के सदस्य व पुलिसकर्मी मौजूद रहे|




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ