देवबंद से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध जैश आतंकी नवाज उर्फ शाहनवाज और आकिब के साथ 12 युवक आतंकी ग्रुप से जुड़े हुए थे। इनमें से पांच उत्तर प्रदेश और बाकी कश्मीर के हैं। यूपी के पांच युवकों में से दो देवबंद के दारुल-उलूम के छात्र हैं। दोनों संदिग्ध आतंकियों से एटीएस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ।
उत्तर प्रदेश के जिन पांच युवकों के बारे में एटीएस को जानकारी मिली है, उनमें से कुछ से एटीएस ने पूछताछ भी की है। फिलहाल इनमें से किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। हालांकि एटीएस इन पर लगातार निगाह रख रही है। एटीएस ने उसे भी चिह्नित कर लिया है जिसको इन दोनों संदिग्ध आतंकियों ने गिरफ्तार होने से एक दिन पहले दावत दी थी। एटीएस जल्द ही इस युवक पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है।…

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-