April 29, 2026

कुख्यात “टाइगर गैंग” का हुआ भाण्डाफोड़-

Spread the love

*प्रयागराज बिग ब्रेकिंग*

*कुख्यात “टाइगर गैंग” का हुआ भाण्डाफोड़*

 

*आधा दर्जन शातिर और कुख्यात बदमाशों के क़ब्ज़े से दो दर्जन वाहन बरामद। बरामद वाहनों की क़ीमत ₹ 20,00,000/ से भी अधिक *

 

थाना कर्नलगंज और थाना सिविल लाइन्स की संयुक्त टीमों को मिली बड़ी कामयाबी

 

आधा दर्जन बदमाशों का बड़ा ही शातिर वाहन चोरी गैंग सरगना *विवेक पाल उर्फ़ टाइगर* समेत दबोचा गया

 

बदमाशों का सरग़ना *विवेक पाल उर्फ़ टाइगर* BSC की पढ़ाई कर रहा है। *पिक्सेल लैब नामक ऐन्ड्र्वायड ऐप के इस्तेमाल से फ़र्ज़ी आरसी बनाने में माहिर है विवेक *

 

*विवेक पाल उर्फ़ टाइगर* ने पहले मनीष को गैंग से जोड़ा। विवेक और मनीष मिलकर चोरियाँ करते थे। बाक़ी चार बदमाश इन्हें 25-30 हज़ार प्रति गाड़ी के रेट से गाँव के लोगों को बेच देते थे। इस प्रकार 6 बदमाशों वाला टाइगर गैंग बहुत तेज़ी से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था

 

शानदार सफलता हासिल करते हुए *कुल 24 की संख्या में मोटरसाइकिले बरामद* करने वाले दो थानों (कर्नलगंज और सिविल लाइन्स) की पुलिस टीमों को एसएसपी अजय कुमार ने दिया *25,000 – 25,000 का शानदार ईनाम *