April 29, 2026

पुलिस अधीक्षक नगर की अध्यक्षता मे विदेश भेजने/नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मे पंजीकृत अभियोग के विवेचक व वादी के साथ गोष्ठी कर समीक्षा की गयी-

Spread the love

*प्रेसनोट दिनांक 22.05.2022*

 

*पुलिस अधीक्षक नगर की अध्यक्षता मे विदेश भेजने/नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मे पंजीकृत अभियोग के विवेचक व वादी के साथ गोष्ठी कर समीक्षा की गयी*

 

जनपद गोरखपुर में कुछ ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जिनके द्वारा युवाओं को विदेश भेजने / नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की जाती है । *विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने जैसे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा ईगल डेस्क* का गठन किया गया जिसके क्रम में आज दिनांक 22.05.2022 प्रातः 09.00 बजे से व्हाइट हाउस, रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद गोरखपुर में ईगल डेस्क से प्राप्त प्रार्थना पत्रों में पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की गयी जिसमें जनपद के कुल 14 अभियोगों के विवेचक व वादी उपस्थित थे । लम्बित विवेचनाओं की विवेचकवार समीक्षा की गयी तथा विवेचना के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा निर्देशित किया गया कि अभ्यस्थ अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करें एवं जिन अभियोगों में आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है उनमें अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार गैंग पंजीकरण कराकर गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अपराध से अर्जित सम्पत्ति का जब्तीकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जो अभियुक्त नहीं मिल रहे हैं उनके विरुद्ध NBW/82/83 CrPC की कार्यवाही करें । विवेचकगण को निर्देशित किया गया ईगल डेस्क से सम्बन्धित किसी भी अभियोग में सुलह-समझौता न कराया जाये । जिन अभियोगों के विवेचक उपस्थित नहीं हुए उनको समीक्षा गोष्ठी में उपस्थित न होने के सम्बन्ध में अपना लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।