प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष वायुसेना की कार्रवाई पर सवाल उठा कर उसका मनोबल कम कर रहा है। मोदी ने कहा, ”एयरस्ट्राइक पाक में हुई लेकिन इसका सदमा भारत में बैठे कुछ लोगों को लगा। विपक्ष के नेता उस दिन से इस तरह से चेहरा लटकाए हुए हैं जैसे न जाने कौन सा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोग एयर स्ट्राइक का सबूत मांगकर सेना को कमजोर कर रहे हैं और ये वही लोग हैं जिन्होंने मुम्बई हमले में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी थी। पीएम ने कहा कि आतंकियों को उनके अंजाम के बारे में बता दिया गया है और उनके घर में घुसकर जवाब दिया जा चुका है। आतंकियों के पास सुधरने के अलावा कोई चारा नहीं है।
पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस के एक नेता को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को दुर्घटना करार दिया है। हमारे देश का दुर्भाग्य है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता यह सवाल उठा रहे हैं। ये इनकी मानसिकता को दर्शाता है।’ यहां ये लोग मोदी को गालियां देते हैं और पाकिस्तान में इनके लिए तालियां बजती हैं। ये लोग पाकिस्तान के पोस्टर बॉय हो गए हैं।’

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक