November 7, 2026

थाना प्रभारी समेत कुल 05 पुलिसकर्मियों को किया गया निलम्बित-

Spread the love

*प्रयागराज, थाना नैनी*

*17, May, 2022*

 

*थाना प्रभारी समेत कुल 05 पुलिसकर्मियों को किया गया निलम्बित*

 

*थाना प्रभारी नैनी निरीक्षक कुशलपाल सिंह, 02 दारोगा- SI आशीष यादव, SI यश करन यादव, 02 बीट आरक्षी अजीत प्रजापति एवं मिश्री लाल पर निलम्बन की कार्यवाही*

 

*अंतर्राज्यीय लुटेरा / चोर “जैकी गैंग” के कुख्यात सदस्य थाना नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ क्षेत्र में पिछले क़रीब 10 माह से कुख्यात अपराधी पंकज सिंह के घर में किराए के मकान में रह रहे थे, परन्तु ना तो थाना प्रभारी को, ना ही आस पास के चौकी प्रभारियों को और ना ही बीट आरक्षियों को कोई भनक लग सकी। अतः कार्यों में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर सभी को निलंबित किया गया। सभी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।*

*सभी को पुनः सादर अवगत कराना है कि-*

*1.) सरकारी कार्यों में जान बूझकर लापरवाही करने वाले, *

*2.) जनता से ख़राब व्यवहार करने वाले,*

*3.) भ्रष्टाचारी, कदाचारी, अपराधियों, दबंगों, जुआरियों, सट्टेबाज़ों तथा दलालों से साठ-गाँठ रखने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत में क़तई बख़्शा नहीं जाएगा*