राहत की खबर, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई, तापमान में गिरावट के संकेत-
प्रयागराज: प्रयागराज एवं आसपास के जनपदों में लगातार भीषण गर्मी की मार सह रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं तो हल्की बारिश की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। हालांकि कल यानी 16 मई को आसमान में बादल देख बारिश की संभावना थी लेकिन दोपहर में बादल आसमान से गायब हो गए। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
अधिकतम तापमान में आई कमी, न्यूनतम में उछाल : पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद सोमवार को तापमान में गिरावट होने से राहत की उम्मीद जगी थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। तापमान में यह मामूली कमी थी पर इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। वहीं न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री था। मंगलवार को बारिश की उम्मीद जताई गई है। आज यानी 17 मई को अधिकतम न्यूनतम 44 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होगा। जबकि 18 मई को अधिकतम तापमान के 42 29 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री के उछाल ने रात से भी सूकुन छीन लिया।
क्या कहता है मौसम विभाग : मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान तापमान में लगतार गिरावट का सुखद संकेत दे रहे हैं। मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रयागराज में पिछले शुक्रवार से भीषण लू की चपेट में रहा है। हालांकि उमस से राहत नहीं मिल रही है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ा है।
बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी : एक ओर भीषण गर्मी तो दूसरी ओर बिजली कटौती। बिजली की लगातार हो रही कटौती से प्रयागराज जनपद के लोग परेशान हो गए हैं। गर्मी में लोकल फाल्ट से कटौती होने से समय बिताना तकलीफदेह हो रहा है। बिजली की मांग अधिक है लेकिन उसके अनुसार आपूर्ति कम हो रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-