May 1, 2026

आज यूपी के मंत्रियों को काम का मंत्र देंगे प्रधानमंत्री मोदी-

Spread the love

आज यूपी के मंत्रियों को काम का मंत्र देंगे प्रधानमंत्री मोदी-

 

लखनऊ:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों से मुखातिब होंगे। पीएम मोदी करीब एक घंटे तक उनको सुशासन, संगठन से समन्वय, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पाठ पढ़ाएंगे।प्रधानमंत्री सोमवार को कुशीनगर से लौटते समय शाम को अमौसी एयरपोर्ट आएंगे। वहां से सीधे मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सरकार के मंत्रियों से बात करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद मंत्रियों के साथ रात्रिभोज कर दिल्ली लौट जाएंगे।