दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ हैं तो उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाये तो पुलिस अधिकारी विधायकों और आम लोगों की बातें सुनेंगे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री से मुझे दिल्ली पुलिस का प्रभार देने के लिए कहा है लेकिन वह (प्रधानमंत्री) कहते हैं कि वह इसका ध्यान रखेंगे।’ केजरीवाल ने बुराड़ी में विकास कार्यों के लिए आयोजित एक उद्घाटन समारोह में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ हैं, तो उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।’
उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए केन्द्र पर बाधाएं उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार से मंजूरी पाने के लिए उन्हें कई चरणों में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा।

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-