June 15, 2026

केरोसिन उढ़ेलकर खुद को लगाई आग से युवक की मौत-

Spread the love

सरैयाहाट:-(दुमका)

============

 

*केरोसिन उढ़ेलकर खुद को लगाई आग से युवक की मौत*

 

🔸️ दुमका जिला के सरैयाहाट थानाक्षेत्र के मंडलडीह गाँव में घरेलू विवाद पर 40 वर्षीय अनुज दास नाम के व्यक्ति ने अपने उपर केरोसिन तेल डालकर खुद को लगाई आग ।

 

🔸️ प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब के आदी अनुज दास ने मंगलवार देर रात को घरेलू झगड़े के दौरान अपने शरीर पर केरोसिन तेल डालकर खुद को लगाई आग ।

 

🔸️ मृतक की पत्नी द्वारा शोर पर जुटे पड़ोस के लोगों द्वारा आनन-फानन में सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराने के बाद वारदाती की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर ईलाज हेतु देवघर किया था रेफर । जिसमें अगले दिन बुद्धवार को ईलाज के दौरान युवक की हो गई मौत ।

 

🔸️ उक्त मामले में स्थानीय थाने को किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण देवघर पुलिस द्वारा मृतक के स्वजनों से लिए बयान के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा की गई आगे की कार्रवाई ।

 

 

सुशील झा