** छात्रा से छेड़खानी की घर में घुसकर पीटा **
प्रयागराज। कालिंदीपुरम की रहने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी और घर में घुसकर मारने पीटने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर धूमनगंज पुलिस ने राजेंद्र प्रजापति और मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि 13 मई को वह कोचिंग से लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। छात्रा ने 112 पर कॉल करके पुलिस से शिकायत की। यह भी बताया कि इससे पूर्व 29 अप्रैल की रात में घर में घुसकर छेड़खानी की थी।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-