June 25, 2026

विश्वविद्यालय के पास युवक को अगवा करने का प्रयास-

Spread the love

**विश्वविद्यालय के पास युवक को अगवा करने का प्रयास**

 

प्रयागराज। मऊआइमा के रहने वाले मो. अतीक को हिन्दू हॉस्टल के पास अगवा करने की कोशिश की गई है। उन्होंने मो. गुफरान, गोलू, अरबाज आदि के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मो. अतीक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उसका पुराना मुकदमा चल रहा है।

 

अतीक को 13 मई की शाम हिन्दू हॉस्टल के आगे विज्ञान संकाय के पास बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। उसको अगवा करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच करके कार्रवाई की जाएगी।