May 2, 2026

अपहरण के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 14.05.2022*

*अपहरण के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा* “अपराध की रोकथाम अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व श्री कृष्ण कुमार विश्नोई , पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व श्री विमल कुमार सिंह , क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक- 14 /05/2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी सुशील कुमार द्वारा अभियुक्त मो0 साहिल खान पुत्र फरहाद निवासी हरा पट्टी थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर हा0 मु0 घोसीपुर थाना तिवारीपुर गोरखपुर को समय करीब 14:05 बजे दुर्गा मंदिर लखनऊ गोरखपुर हाईवे से गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में पूर्व में थाना स्थानीय पर *मु0 अ0 सं0- 122/2022 धारा-363,366 IPC का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तारी का स्थान व समय*
दुर्गा मंदिर लखनऊ गोरखपुर हाईवे समय 14:05 बजे

*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1- उपनिरीक्षक सुशील कुमार
2-अशोक सिंह यादव
3- म0का0 सुमन सिंह चौहान