September 29, 2026

*फ्लाइट से कर्मचारी ही चुराते थे खाना, एयर इंडिया ने दी ये सजा*

Spread the love

एयर इंडिया के विमान में खाने की चोरी आपको सुनकर अजीब लगेगा। पर ये सही है कि एयर इंडिया के कर्मचारी फ्लाइट से खाना चुराते थे एअर इंडिया ने विमानों से भोजन और राशन सामग्री की ‘चोरी’ के आरोप में अपने चार कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

राष्ट्रीय एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि एअर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने अगस्त, 2017 में आंतरिक स्तर पर एक पत्र लिखकर कहा था कि ऐसा देखा गया है कि ग्राउंड स्टाफ और अधिकारी विमान के गंतव्य तक पहुंचने के बाद बचे हुएखाने और राशन सामग्री का इस्तेमाल ‘अपने निजी इस्तेमाल’ के लिए करते हैं।

परिपत्र में कहा गया था, ‘इस तरह के कार्यों में लिप्त अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा।’ एअर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि ‘अगस्त, 2017 में परिपत्र जारी किये जाने के बाद से एयरलाइन ने बचे हुए खाने एवं राशन सामग्री की चोरी करते हुए पाये गए कैटरिंग विभाग के दो कर्मचारियों एवं केबिन क्रू के दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।’