May 1, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मीरजापुर द्वारा थाना चुनार क्षेत्र अन्तर्गत चकगंभीरा जंगल नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ की गयी सघन कांबिंग-

Spread the love

*प्रेस नोट*

*दिनांक-12.05.2022*

*अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मीरजापुर द्वारा थाना चुनार क्षेत्र अन्तर्गत चकगंभीरा जंगल नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ की गयी सघन कांबिंग —*

पुलिस एवं जनता के मध्य सुदृढ़ कनेक्टविटी बनाये रखने तथा पुलिस के प्रति विश्वास में दृढ़ता बनाये रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मीरजापुर द्वारा आज दिनांकः 12.05.2022 को थाना चुनार क्षेत्र अन्तर्गत चकगंभीरा जंगल व आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सघन कांबिंग की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन मीरजापुर द्वारा संदिग्ध सम्भावित स्थानों को सर्च करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के बारें में धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की गयी ।

 

उक्त कांबिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक चुनार व चौकी प्रभारी चकगंभीरा सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।