April 21, 2026

कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से मोबाइल लूट करने वाले और थाना कैण्ट क्षेत्र में महिला से चैन स्नैचिंग करने वाले बदमाश शहजादा पुलिस कार्यवाही में गोली लगने से घायल-

Spread the love

*दिनांक 10.05.2022 को कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से मोबाइल लूट करने वाले और थाना कैण्ट क्षेत्र में महिला से चैन स्नैचिंग करने वाले बदमाश शहजादा पुलिस कार्यवाही में गोली लगने से घायल । थाना कैण्ट क्षेत्र स्थित वी पार्क के पास घटना करने की फिराक में घूम रहा था । मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कैण्ट व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो बदमाश शहजादा उपरोक्त ने पुलिस पार्टी पर फायर किया , जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायर किया जिससे बदमाश शहजादा घायल हो गया और उसका एक साथी फरार हो गया । बदमाश के पास से छिना हुआ मोबाइल , एक पल्सर मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा बरामद हुआ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कैण्ट व थाना कोतवाली की संयुक्त टीम को 25 हजार के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी ।*