*झोपड़ी में आग लगाने के बाद युवक को मारी गोली*
कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बसोहरा गांव में जमीन के विवाद में युवक गोली मार दी गई। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैनी कोतवाली के अझुआ कस्बे के रहने वाले अमानत उल्ला सब्जी बेचने का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर करते है। बुधवार की बीती रात कुछ पड़ोसियों ने आकर अमानत उल्ला की झोपड़ी में आग लगा दी।
आग बुझाने की कोशिश करने पर पड़ोसी बदमाशो ने अमानत उल्ला को तमंचे से गोली मार घायल कर दिया। पत्नी शहनाज़ बेगम ने बताया, बशीर उद्दीन की नीयत जमीन के रुपए मिलने के बाद से खराब हो गई। वह उसे किसी और को ऊंचे दाम पर बेचना चाहता था।
प्रभारी इंस्पेक्टर मंझनपुर ने बताया, वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया। घायल का इलाज अस्पताल में लिया जा रहा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-