समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. हालांकि अभी उन्हें कुछ दिन और जेल में ही काटने पड़ेंगे. वही आजम खान की जमानत पर जहां एक ओर मुस्लिम समाज मे खुशी की लहर है तो वहीं इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. बरेली सुन्नी मुसलमानों की सबसे बड़ी दरगाह आला हजरत के प्रवक्ता मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने जहां एक ओर आजम खान को जमानत मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया है तो वही दूसरी ओर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि जेल से रिहा होने के बाद आजम खान समाजवादी पार्टी से कोई रिश्ता न रखे और अखिलेश यादव को तलाक तलाक तलाक दे दें.

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza