June 16, 2026

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बिना बोर्डिंग पास व आइडी प्रूफ यात्री कर सकेंगे प्रवेश, क्‍या है पेपरलेस प्रक्रिया-

Spread the love

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बिना बोर्डिंग पास व आइडी प्रूफ यात्री कर सकेंगे प्रवेश, क्‍या है पेपरलेस प्रक्रिया-

 

प्रयागराज:- प्रयागराज एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है। हवाई यात्रा के दौरान अब बोर्डिंग पास और आइडी प्रूफ के एयरपोर्ट पर प्रवेश मिलेगा। यानी प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों को पेपर लेस प्रवेश की सुविधा मिलेगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर फेशियल रिकग्निशन तकनीक (एफआरटी) मशीन का इस्तेमाल होगा। एयरपोर्ट पर मशीन लगाने की तैयारी चल रही है।

इसी वर्ष के अंत तक इसका शुरू ट्रायल शुरू हो जाएगा और कुंभ से पहले इस तकनीक काम करने लगेगी।

 

हवाई यात्रियों को क्‍या मिलेगा फायदा

 

– यात्रियों के प्रवेश और बोर्डिंग गेट तक की पूरी प्रक्रिया पेपर लेस होगी।

 

– यात्रियों का समय बचेगा।

 

– एयरपोर्ट के पास यात्रियों की रियल टाइम सूचना होगी।

 

– कई स्तर की सुरक्षा जांच एक साथ एक समय में होगी। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।

 

महाकुंभ 2025 से पहले विश्वस्तरीय फेशियल रिकग्निशन तकनीक : प्रयागराज में 2025 में महाकुंभ का आयोजन होना है। इस बार रिकार्ड संख्या में पूरी दुनिया से लोगों के यहां की उम्मीद है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधाओं के लिए सड़क, रेल व विमान सेवाओं को तकनीकी रूप से बेहतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रयागराज एयरपोर्ट पर विश्वस्तरीय फेशियल रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल होगा। महाकुंभ से पहले इस तकनीक को शुरू कर दिया जाएगा।

 

क्‍या है सेंट्रलाइज सिस्टम तकनीक

 

– सेंट्रलाइज सिस्टम के जरिए पंजीकरण होगा और यात्री को आइडी मिलेगी।

 

– एक बार पंजीकरण के बाद जब भी टिकट बुक होगा, इसी आइडी का इस्तेमाल होगा।

 

– फेशियल रिकग्निशन तकनीक से व्यक्ति की पहचान उसके चेहरे से होगी।

 

– जैसे हर व्यक्ति की फिंगर प्रिंट्स अलग है, वैसे ही फेस प्रिंट भी अलग होता है और इससे ही पहचान होती है।

 

– यात्री को मशीन में लगे कैमरे में पांच मिनट देखना होगा। स्कैन होते ही गेट खुल जाएगा।

 

– शुरूआत में वैकल्पिक होगा, यानी वर्तमान प्रवेश की सुविधा भी यात्री अपना सकेंगे।

 

पेपरलेस प्रक्रिया पर चल रहा काम : दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, वाराणसी, पुणे, विजयवाड़ा, बेंगलुरु में इस तकनीक का ट्रायल सफल रह है और अब प्रयागराज एयरपोर्ट पर इस योजना पर काम चल रहा है।

 

एयरपोर्ट के निदेशक बोले : प्रयागराज एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय ने बताया कि यह तकनीक यात्रियों को पेपर लेस सुविधा की दिशा में बड़ा कदम है। उच्च स्तर पर इसके लिए तैयारी चल रही है।