June 15, 2026

प्रयास” अपनों को बचाने का आइये नए रिश्ते बनाएं, रक्तदान कर जिंदगी बचाए-

Spread the love

*प्रेस नोट दिनांक 08.05.2022*

 

*”प्रयास” अपनों को बचाने का*

*आइये नए रिश्ते बनाएं, रक्तदान कर जिंदगी बचाएं….*

 

*थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन गोरखपुर में किया गया स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में* आज दिनांक 08.05.2022 को थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की आपूर्ति हेतु रिजर्व पुलिस लाइन्स गोरखपुर स्थित व्हाइट हाउस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा शिविर में जाकर वहाँ पर रक्तदान करने वाले लोगो से मिलकर उनका उत्हासवर्धन एवं आगे भी इसी प्रकार जीवन रक्षण शैली की प्रतिबधता को सुनिश्चित करवाया साथ ही गोरखपुर पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार रक्तदान जैसे महादान को जारी रखने के कार्य करने की बात कही । *इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वयं पुलिस अधीक्षक नगर,आमजन मानस, पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा रक्तदान का महादान किया गया* तथा लोगो को रक्तदान जैसे महादान का महत्व समझाते हुए, रक्तदान करने हेतु लोगो को प्रेरित किया गया तथा *रक्तदान करने आए हुए पुलिस के अधि0/कर्म0 गण व आमजनमानस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।*