*बरेका में उच्च अश्व शक्ति रेल इंजनों के अतिरिक्त पुर्जों की मांग एकत्री बैठक*
बरेका कीर्ति कक्ष में आज दिनांक 06 मई को क्षेत्रीय रेलों की वर्ष 2022-23 के लिए उच्च अश्व शक्ति रेल इंजनों के अतिरिक्त पुर्जों की वार्षिक मांग संबंधी दि्वदिवसीय बैठक का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री अशोक कुमार राठौर ने क्षेत्रीय रेलों को उच्च अश्व शक्ति के रेल इंजनों के पुर्जों की मांग के अनुसार आपूर्ति बनाए रखने में भंडार विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा उनकी आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। उन्होंने उच्च अश्व शक्ति रेल इंजनों के अतिरिक्त पुर्जों में होने वाली सामान्य कमियों पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा इनकी गुणता एवं आपूर्ति में सुधार पर बल दिया। बैठक में बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री राजेश कुमार राय, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अमिताभ तथा क्षेत्रीय रेलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये, साथ ही उच्च अश्व शक्ति रेल इंजनों के अतिरिक्त पुर्जों के लिए वर्ष 2022-23 के लिए अपनी मांग भी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रीय रेलों से आये हुए प्रतिनिधियों में मुख्य रूप से ई.डी.एम.पी., आर.डी.एस.ओ. श्री नितिन मेहरोत्रा, सी.एम.पी.ई., मध्य रेलवे श्री महेश कुमार के साथ ही पूर्व तटीय रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व रलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे एवं निदेशक यांत्रिक इंजीनियरिंग रेलवे बोर्ड ने भाग लिया। बरेका द्वारा उच्च अश्व शक्ति रेल इंजनों के उपकरणों की निर्बाध आपूर्ति पर संतोष व्यक्त करते हुए रेल इंजनों की विश्वसनीयता एवं उपलब्धता में वृद्धि पर बल दिया। उन्होंने विभिन्न स्रोतों से इन रेल इंजनों के पुर्जों एवं उपकरणों की आपूर्ति में उत्पन्न खामियों एवं समस्याओं को इंगित करते हुए इसमें सुधार करने तथा इनकी गुणता पर विशेष रूप से चर्चा किया और कहा कि नये-नये डिजाइनों के विकास के साथ हर प्रकार के चुनौतियों को स्वीकार करने में सक्षम हैं।
इसके पूर्व बैठक में उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए बरेका के मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/एस.ई. श्री सुनील कुमार ने क्षेत्रीय रेलों के प्रतिनिधियों को उच्च अश्व शक्ति रेल इंजनों के अतिरिक्त पुर्जों की आपूर्ति में किए जा रहे सुधारों एवं बैठक के कार्यवृत्त से अवगत कराया। बैठक में उच्च अश्व शक्ति के रेल इंजनों के अतिरिक्त पुर्जों के आपूर्तिकर्ताओं द्वारा भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिनिधियों को नए-नए पुर्जों एवं उपकरणों के विकास से संबंधी जानकारी दी गई ।
इस दि्वदिवसीय बैठक के दौरान क्षेत्रीय रेलों से अतिरिक्त पुर्जों की मांग के एकत्रीकरण के साथ ही उच्च अश्व शक्ति रेल इंजनों के पुर्जों की आपूर्ति से संबधित विभिन्न तकनीकी विषयों एवं इनके वारण्टी क्लेम्स पर भी चर्चा की जाएगी ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-