April 26, 2026

*घर जा रही युवती को उठाकर किया सामूहिक दुष्कर्म*

Spread the love

लगातार बनारस मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आगमन व दौरा के बावजूद कानून व्यवस्था का दुरुस्त ना होना स्थानीय प्रशासन की पोल खोल रहा है जहां सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे कार्यक्रम का विशेष तौर पर ध्यान दे रही है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं पर अत्याचार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है!

वाराणसी के कैंट थानाक्षेत्र के पांडेयपुर का है, जहां अपने घर जा रही युवती को दो लोगों ने जबरन कमरे में खींचकर बेखौफ होकर गंदी हरकत को अंजाम देते हुए दुष्कर्म किया !

लड़की किसी तरह से वहां से छूट कर घर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती सुनाई तो परिजनों ने कैंट थाने पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करवाया ,

*आरोपी फिलहाल फरार हैं पुलिस की तलाश जारी है*

इस सम्बन्ध में कैंट थानाध्यक्ष ने बताया कि पांडेयपुर निवासी एक युवती के परिजनों ने पांडेयपुर नई बस्ती इलाके के दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, युवती का आरोप है कि वह पैदल ही जा रही थी तभी दोनों युवकों ने उसे ज़बरदस्ती कमरे में खींच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया! किसी तरह वो वहां से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी

युवती के तहरीर पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस युवकों की तलाश कर रही है

.साभार