*ड्रग माफिया की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा: तस्लीम की अवैध संपत्ति को ताला तोड़कर किया जब्त*
*स्मैक तस्कर हाजी तस्लीम का दूसरा मकान भी हुआ कुर्क*
*मेरठ पुलिस अब तक दो करोड़ की संपत्ति ड्रग माफिया की कर चुकी है जब्त*
मेरठ। ड्रग माफिया हाजी तस्लीम की अवैध संपत्ति के खिलाफ मेरठ में कुर्की अभियान दूसरे दिन भी जारी है। बृहस्पतिवार को माफिया की मछेरान में बनी संपत्ति को रेलवे रोड थाना पुलिस ने कुर्क कर लिया। आरएएफ और भारी फोर्स के साथ थाना पुलिस ने मछेरान पहुंचकर माफिया की संपत्ति को जब्त कर सील लगा दी है। एक दिन पहले बुधवार को लिसाड़ी गेट में तस्लीम का डेढ़ करोड़ का बंगला जब्त हुआ था।
दो दिनों में तस्लीम पुत्र हाफिज की दो करोड़ से अधिक कीमत की अवैध संपत्ति पर पुलिस का हथौड़ा चल चुका है। दो मकानों को पुलिस ने जब्त कर सील लगा दी है। मछेरान में बृहस्पतिवार को जिस संपत्ति को जब्त किया गया इसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। भारी पुलिस फोर्स के साथ एएसपी चंद्रकांत मीणा ने मौके पर पहुंचकर संपत्ति पर कुर्की की कार्यवाही कराई।
मुनादी कराकर जनता को बताया गया कि यह संपत्ति अब राज्य सरकार की जब्ती में हैं, इसे कोई खरीद-फरोख्त नहीं कर सकता। वहीं तस्लीम के मकान पर सील लगाकर कुर्की का नोटिस लिख दिया गया है। भारी पुलिस फोर्स जब माफिया तस्लीम की संपत्ति को कुर्क करने पहुंची तो मकान पर ताला पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि माफिया नशे का कारोबार इसी मकान से चलाता था। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर घर की तलाशी ली है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-