May 26, 2026

चरवा थाने का एसपी ने वार्षिक निरीक्षण कर देखे अभिलेख-

Spread the love

*चरवा थाने का एसपी ने वार्षिक निरीक्षण कर देखे अभिलेख-*

 

एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात व थाना परिसर व बैरिक का निरीक्षण किया

 

कौशांबी।पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा द्वारा थाना चरवा का वार्षिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय में रखे रजिस्टरों का अवलोकन किया गया साथ ही मालखाना, थाना कार्यालय, हवालात का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने गुरुवार को चरवा थाना का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष चरवा संतोष कुमार शर्मा सहित तमाम पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की जांच के बाद पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात व थाना परिसर व बैरिक का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। उन्होंने पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए बातें कहीं।