October 6, 2026

25 बीघे की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Spread the love

प्रयागराज-

झलवा इलाके में करीब 25 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग पर पीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है|

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियो के मुताबिक यहां पर बगैर लेआउट अवैध तरीके से प्लाटिंग करने की सूचना मिली थी।
यहां पर कई निर्माण भी करा लिए गए थे। जिनको लेकर नोटिस भी जारी की गई थी।लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर आज जमींदोज की कार्रवाई की जा रही है।

पीडीए अधिकारियों के मुताबिक यहां पर अवैध प्लाटिंग का कार्य अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के गुर्गे मोहम्मद मुस्लिम और उसके लोगों के द्वारा की जा रही थी।

प्लाटिंग करके लोगों को अवैध तरीके से बेचा जा रहा था।

रविवार विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए पूरी तरीके से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया जा रहा है।

इसके अलावा सीतापुर में डीएम के निर्देश पर पुलिस व तहसील के अधिकारियों ने गैंगस्टर एक्ट के कुख्यात माफिया मुजीब अहमद पर बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुजीब अहमद की एनएच 24 पर स्थित करीब 3 करोड़ कीमत की जमीन को जब्त किया।
यह संपत्ति कुख्यात माफिया मुजीब अहमद ने अपने नौकर के नाम ली थी।

उक्त कार्रवाई के बारे में जानकारी दी इस कार्रवाई को लेकर एएसपी डॉ राजीव दीक्षित का कहना है कि सीतापुर जनपद के अंदर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

उनके द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित की गई संपत्ति चाहे उनके नाम हो या उनके किसी नौकर या रिश्तेदारों के नाम हो सभी का चिन्हांकन कर जब्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।