September 24, 2026

रात 11/12 बजे तक शराब के दुकानों पर लोगों का लगा रहता हैं जमावड़ा-

Spread the love

*रात 11/12 बजे तक शराब के दुकानों पर लोगों का लगा रहता हैं जमावड़ा*

 

शंकरगढ़ (प्रयागराज) शराब ठेकेदार मनमाने तरीके से अपनी दुकानें खोलने और शराब बेचने का काम कर रहे हैं। इससे शंकरगढ़ में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आसपास सहित सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले का बोलबाला बढ़ गया है और वे उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करते हैं। प्लेट फॉर्म दो को जाने वाली रोड, के थोड़ा अंदर तिराहा पर देशी शराब और ठंडी बीयर की दुकानें संचालित हैं। देशी शराब दुकान रात में बंद होने के निर्धारित समय के बाद भी 12 से 1 बजे तक खोली जा रही हैं। शराब की दुकान खुलने का समय सुबह 10:30 व 11:00 बजे से शराब बिक्री प्रारंभ करने की अनुमति है। सूत्रों की माने तो सुबह भी 8 व 9 बजे से ही काउंटर से शराब की बिक्री होने लगती है।शंकरगढ़ में संचालित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान संचालित आबकारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानों को समय खत्म होने के बाद भी दुकानों को संचालित कर रहे हैं, जिससे आए दिन लड़ाई झगड़े की स्थिति पैदा हो रही है। इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को है। बावजूद इसके कार्रवाई को लेकर अनदेखी की जा रही है। जबकि रात में शंकरगढ़ नगर पंचायत की सड़कों पर शराबी झूमते और गाली गलौज करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके अलावा दुकानों पर भी पूर्व में कई बार नोकझोंक हो चुकी है

 

*शराब के दुकानों पर लोगों का लगा रहता जमावड़ा*

 

इन दिनों सभी समाज के शादी ब्याह समारोह सम्मेलन चल रहें हैं। सुबह से लेकर देर रात यानि 12 से 1 बजे तक शराब दुकानों पर बाहरी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसी स्थिति में शराबियों से रहवासियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। वहीं रात के समय पुलिस गश्त करती है, लेकिन पुलिस से सांठगांठ होने के कारण पुलिस भी दुकानों को बंद नहीं कराती है।