May 1, 2026

*आदमपुर पुलिस के गिरफ्त में आया टॉप टेन का अपराधी*

Spread the love

*वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के वाछिंत और पुरस्कार घोषित टॉप 10 के अपराधीयों के विरुद्ध वरिष्ट पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत एक पुलिस पार्टी शनिवार की रात्रि इंस्पेक्टर आदमपुर आशुतोष ओझा चौकी प्रभारी देवी शरण यादव मय हमराही साथ कोनिया विजयीपुरा पहुंचे उसी दौरान एक संदिग्ध युवक खड़ा था जो पुलिस को देख भागने लगा जब पुलिस ने उसको पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस दल पर फायर कर भागने लगा जिसपर पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके पर उसके पास से 32 बोर के सात राउंड फायर रिवाल्वर व दो जिंदा कारतूस मिला। थ पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू चौहान निवासी पांडेयपुर बताया। रविवार की दोपहर आदमपुर मे एक प्रेसवार्ता मे सी ओ कोतवाली बृजनंद राय ने बताया की यह टाप 10 का अपराधी है* ।