*वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*उंदी में वाराणसी विकास प्राधिकरण विकसित करेगा ईको पर्यटन सुविधायें*
ग्राम उंदी में 78 एकड़ में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 20 करोड़ से ईको पर्यटन सुविधाओं को विकसित किये जाने की परियोजना पर्यटन विभाग को प्रेषित की गई है। परियोजना के अंतर्गत वहां आधुनिक साइकिल ट्रैक के निर्माण के साथ ही ध्यान केंद्र, सात से अधिक कुंडों का निर्माण, नाव संचालन, झील, कॉटेज, वेलनेस सेंटर, चिडिय़ां व संसाधनों की देखरेख के लिए वाचिंग टावर आदि का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
परियोजना के बृहद स्वरूप हेतु आज दिनांक 09.04.2022 को उपाध्यक्ष महोदया द्वारा परियोजना सलाहकार एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण की तकनीकी टीम के साथ परियोजना स्थल का निरीक्षण किया एवं विकसित करने हेतु प्रस्तावित सुविधाओं की भौतिक स्थलीय स्थिति का गहन विश्लेषण किया गया तथा उपाध्यक्ष महोदया द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किये गए।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष महोदया के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता, नगर नियोजक, सहायक अभियंता, अवर अभियंता के अतिरिक्त परियोजना सलाहकार उपस्थित रहे।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ