दुमका:-(झारखंड)
===========
*जिला प्रशासन से नाराज ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव*
🔹️ जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के झूरको और काठीजोरिया गाँव में निविदा के माध्यम से पक्की सड़क के हो रहे निर्माण कार्य में वहीं के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने एवं काम को रोकवाने के विरूद्ध शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने दिनांक-8/4/22 को दुमका जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार का किया घेराव ।
🔹️ आदिवासी , पहाड़िया व अन्य पिछड़ी जाति के लगभग दो हजार लोगों की आबादीवाले खेती आश्रित लोगों के लिए सड़क आवागमन की सुविधा में बाधा डालनेवाले लोगों के विरूद्ध वहीं के ग्रामीणों द्वारा जिला उपायुक्त को पूर्व मे दिए गए आवेदन पर कोई संज्ञान नहीं लिए जाने पर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जुटी भीड़ ।
🔹️ सड़क नहीं बनने पर आंदोलन की चेतावनी दे रहे उग्र भीड़ द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बढ़ते हंगामे पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा समझा बुझाकर कराया गया शांत और आवश्यक पहल करने का दिया आश्वासन ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-