November 1, 2026

योगी-मोदी पर आपत्‍त‍िजनक ट‍िप्‍पणी करने पर दर्ज हुआ केस, आरोप‍ित जेई ने काट दी कोतवाली की बिजली-

Spread the love

*योगी-मोदी पर आपत्‍त‍िजनक ट‍िप्‍पणी करने पर दर्ज हुआ केस, आरोप‍ित जेई ने काट दी कोतवाली की बिजली*

सीतापुर: चार अप्रैल को बीजेपी महामंत्री अनूप श्रीवास्तव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि जेई बिजली मोहित यादव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग इंटरनेट मीडिया पर किया गया। बीजेपी महामंत्री की तहरीर पर पुलिस गुरुवार को जेई मोहित यादव पर सिधौली थाना पर केस दर्ज किया। केस दर्ज करने से गुस्साए जेई ने कोतवाली की बिजली काट दी। करीब छह घंटे से कोतवाली में बिना बिजली के ही काम निपटाए जा रहे हैं। कोतवाली परिसर में अंधेरा छाया रहा।