वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सात अप्रैल को पूरे देश में 75000 बौद्धिक दिव्यांग बच्चे एक साथ खेलेंगे। इस आयोजन को गिनीज बुक आँफ रिकॉर्ड में शामिल कराने का पूरा प्रयास होगा। वाराणसी में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल और अध्यक्षता योगा चार्य 125 वर्षीय पद्मश्री शिवानंद बाबा करेंगे। पूरा आयोजन स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश ईस्ट के बैनर तले चाणक्य हॉल, एजुकेशन फैकेल्टी, बीएचयू में होगा। मंगलवार को ये जानकारी आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजक संस्था के डॉ उत्तम ओझा ने दी।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ