November 7, 2026

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत जनपद की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण हेतु मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक-

Spread the love

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत जनपद की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण हेतु मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

 

एक्सपर्ट एजेंसी को ट्रैफिक प्रैशर प्वाइंट्स का चिन्हीकरण कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश।

 

चौराहों पर जलभराव से निजाद पाने हेतु टेबल टॉप डिजाइंस का भी पुनर्मूल्यांकन करने को कहा जिससे कि पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था बनाई जा सके।

 

शहर के अधिक ट्रैफिक वाले इलाकों का सर्वे कर वहां पर इलेक्ट्रिक लाइन को अंडर ग्राउंड करने का भी सुझाव।

 

 

 

 

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत जनपद की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण हेतु मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने महाकुंभ 2025 के दृष्टिकोण से किन सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण किया जा सकता है इस पर चर्चा करते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के साथ काम कर रही एक्सपर्ट एजेंसी को जनपद के सभी ट्रैफिक प्रैशर प्वाइंट्स का चिन्हीकरण कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

 

बैठक में उन्होंने कुंभ 2019 के दौरान किए गए कार्यों एवं स्मार्ट सिटी फेज़ 2 के अंतर्गत हो रहे कार्यों में आई समस्याओं से सीख लेते हुए आगामी महाकुंभ 2025 की तयारी करने को कहते हुए कार्य योजना में लैंड एक्विजिशन तथा डिजाइनिंग संबंधित सुझावों को भी जोड़ने को कहा है। इसके अतिरिक्त शहर के अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में से किन-किन स्थानों पर इलेक्ट्रिक केबल को अंडर ग्राउंड किया जा सकता है इस पर भी सुझाव मांगा गया है।

 

उन्होंने स्मार्ट सिटी फेज़ 2 के अंतर्गत हो रहे कार्यो की भी समीक्षा करते हुए सभी विकसित की जा रही सड़कों पर काम अनुमन्य डिजाइन के अंतर्गत किया गया है या नहीं यह भी सुनिश्चित करने को कहा है। इसके दृष्टिगत प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बारिश के मौसम में चौराहों पर जलभराव से निजाद पाने हेतु टेबल टॉप डिजाइंस का भी पुनर्मूल्यांकन करने को कहा है जिससे कि पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था बनाई जा सके।