पहाड़ों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिसका असर दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों पर पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह जहां कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई, वहीं कश्मीर में एक बार फिर से बर्फबारी हुई, जिसके कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम में खास परिवर्तन नहीं आने का अनुमान जताया है।
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही एक बार फिर ओले गिरने का अनुमान जताया गया है। विशेषज्ञों ने मौसम में आए बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया है। साथ ही यह भी कहा कि ठंड का असर अगले सप्ताह तक रहने की उम्मीद है।
कश्मीर में एक बार फिर से बर्फबारी हुई है, जिससे श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बनिहाल सेक्टर में 5-6 इंच तक बर्फ पड़ी हुई है। हालांकि जम्मू से श्रीनगर के बीच बर्फ हटाकर एक तरफ से मार्ग ट्रैफिक के लिए खोला गया है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में ट्रैफिक धीमा हो गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-