April 16, 2026

6 से 14 अप्रैल तक भाजपाई मनाएंगे पार्टी की स्थापना दिवस-

Spread the love

दुमका(झारखंड)

==========

 

*6 से 14 अप्रैल तक भाजपाई मनाएंगे पार्टी की स्थापना दिवस*

 

■ जिला भाजपा कार्यालय दुमका में रविवार को जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थापना दिवस मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार ।

 

■ 6 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच अपनी मौजूदगी का कराएंगे एहसास ।

 

■ मंडल एवं जिला कार्यालय में 20 से 30 मिनट तक सामूहिक रूप से होगा पार्टी का झंडोत्तोलन । उसके बाद पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं मंडल व जिला स्तर के पार्टी-पदाधिकारी, देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का सुनेंगे सम्बोधन ।

 

■ स्थापना दिवस मनाने के दूसरे दिन से लगातार जन सेवा कार्य जारी रखते हुए अंतिम तिथि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण का होगा कार्यक्रम ।

 

 

सुशील झा