November 6, 2026

रोहनिया में शर्मसार हुई मां की ममता सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात शिशु का शव- मनोज गुप्ता

Spread the love

*रोहनिया में शर्मसार हुई मां की ममता सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात शिशु का शव*

 

*शव को देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा*

रोहनिया-वाराणसी -रोहनिया में मानवता के साथ-साथ मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है।रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत निजी हॉस्पिटल चौरा माता मंदिर के समीप में सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात का शव फैली सनसनी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया,नवजात को लेकर इलाके में हो रही हैं कई तरह की बातें।घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे सुबह खेलने जा रहे थे तभी किसी बच्चे ने सड़क किनारे नवजात का शव देखा तो शोर मचाया।हो सकता है कि किसी बिन ब्याही लड़की ने जन्म देने के बाद यहां लाकर नवजात को फेंक दिया हो।

वही इस बाबत चौकी प्रभारी अखरी मनोज कुमार तिवारी का कहना रहा कि नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।