*दारोगा के बेटे की चौराहे पर गोली मारकर हत्या, प्रयागराज में वारदात के बाद भागे कातिल की तलाश*
शाम करीब सात बजे वह घर से निकला और पांडेपुर चौराहा स्थित पान की दुकान के बगल खड़ा हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक उसी समय पांडेपुर चौराहा पर रहने वाला राजगुरु उर्फ नन्हे त्रिपाठी पीछे से तमंचा लेकर आया और आशीष के पीठ में गोली मार दी।
*आशीष की हत्या के पीछे चुनावी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच*
प्रयागराज के सराय इनायत इलाके के पांडेपुर चौराहे पर सोमवार देर शाम एक दारोगा के बेटे को गोली से उड़ा दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित तमंचा लहराते हुए भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन चुनावी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर सरायइनायत पुलिस जांच कर रही है। गोली मारने वाले शख्स के घर से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
*घर के निकट दुकान के बगल खड़ा था तभी मारी गई गोली*
सरायइनायत में पाली करनपुर (जियाई का पूरा) गांव निवासी बाबूचंद्र यादव पुलिस विभाग में दारोगा हैं। वह लखनऊ में तैनात हैं। उनके दो बेटों में छोटा आशीष यादव (22) बीटीसी फाइनल वर्ष का छात्र था। सोमवार देर शाम करीब सात बजे वह घर से निकला और पांडेपुर चौराहा स्थित एक पान की दुकान के बगल खड़ा हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक उसी समय पांडेपुर चौराहा पर रहने वाला राजगुरु उर्फ नन्हे त्रिपाठी पीछे से तमंचा लेकर आया और आशीष के पीठ में गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-