April 20, 2026

थाने पर लगातार चक्कर काट रहे युवक पर घात लगाए बदमाशों ने किया हमला। हमले मे युवक हुआ मरणासन्न-

Spread the love

बिग ब्रेकिंग

 

 

 

 

गोण्डा।

वाह रे गोण्डा की लालची पुलिस। थाने पर लगातार चक्कर काट रहे युवक पर घात लगाए बदमाशों ने किया हमला। हमले मे युवक हुआ मरणासन्न। कानून को ताख पर रख गरीबों से वसूली करने में माहिर है गोंडा जनपद के तरबगंज थाने की पुलिस। गोंडा पुलिस पर गंभीर आरोप। पुलिस के ब्लैक मेलिंग मे मरणासन्न हुआ युवक। पैसा न मिलने पर पहले कानून का पाठ पढ़ाते हुए 3 माह के दुधमुंहे मासूम को मां से किया अलग बाद मे रुपयों की वसूली को लेकर अपने पास रखा मोबाइल गिरवी। थाने से अपना मोबाइल और पैसा लेने गए युवक पर थाने से कुछ ही दूरी पर ब्लेड से हमला। इससे पूर्व उपरोक्त थाने की पुलिस ने युवक के मासूम 3 माह की बच्ची को मां से किया था अलग पत्नी को भेजा था नारी संरक्षण गृह। पुलिस और कानून के बीच उलझे युवक पर बोलेरो सवार करीब आधा दर्जन से अधिक युवकों ने किया हमला। मरणासन्न हालत मे किसी तरह साथी युवक ने हास्पिटल पहुंचाया। युवक की हालत नाजुक। मामला जनपद गोण्डा के कोतवाली तरबगंज क्षेत्र का।