April 21, 2026

पालीकरनपुर में गोली लगने से एक की मौत- शरद पांडेय

Spread the love

*प्रयागराज न्यूज़:-पालीकरनपुर में गोली लगने से एक की मौत*

*_गाँव का ही है आरोपी, प्रधानी के चुनाव को लेकर चल रही थी रंजिश गाँव में पसरा सन्नाटा_*

*हनुमानगंज:-* सरायइनायत थाना क्षेत्र के पालीकरनपुर गाँव सोमवार की रात गोलियों की आवाज से दहल गया,ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया,परिजन घायल को लेकर एस आर एन ले गये जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गये, मामला चुनावी रंजिश को लेकर होना बताया जा रहा है

सरायइनायत थाना क्षेत्र के पालीकरनपुर गाँव के बाबू चन्द यादव पीएसी में दरोगा है इन दिनों इनकी तैनाती लखनऊ में है गाँव के राजेश त्रिपाठी के परिवार से इनके परिवार की कुछ अनबन हाल में सम्पन्न हुये प्रधानी चुनाव से शुरु हुई बाबू चन्द का छोटा लड़का आशीष यादव उम्र लगभग 23-वर्ष सोमवार की रात लगभग आठ बजे खेत से ट्रैक्टर व थ्रेसर लेकर घर की जा रहा था गाँव में ही सड़क पर स्थित एक चाय की दुकान पर ट्रैक्टर खड़ा कर चाय पी रहा था तभी कुछ लोग आये और आशीष पर पीछे से फायर झोंक दिया गोली लगते ही आशीष जमीन पर घायल होकर गिर गया, मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे लेकर एस आर एन ले गये जहाँ डाक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा आरोपियों की तलाश में छापेमारी की किन्तु आरोपियों का सुराग नहीं लगा गाँव में आकस्मिक हुई इस घटना से सन्नाटा पसर गया परिजनों ने बताया कि प्रधानी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें आज आशीष की हत्या हो गयी आशीष बीटीसी का छात्र भी है।