July 17, 2026

रिजर्व पुलिस लाईन में मल्टी सुपर स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन-

Spread the love

*रिजर्व पुलिस लाईन में मल्टी सुपर स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन*

 

आज दिनांक 03.04.2022 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के निर्देशानुसार एव पुलिस अधीक्षक लाइन्स/यातायात के पर्यवेक्षण मे इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजनों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत *”मल्टी सुपर स्पेशलिटी मेगा हेल्थ”* कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट, फिजीशियन, पीडियाट्रिक्स, गायनकोलॉजिस्ट एवं साइक्रेटिक विभाग के चिकित्सको की टीम द्वारा पुलिसकर्मियों व उनके परिवारीजनों का स्वास्थय जांच कराया गया तथा बीमारियों से संबंधित औषधियों का वितरण किया गया ।