November 6, 2026

लोहता पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*लोहता पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल*

 

*लोहता*: पुलिस ने चोरी की बाइक समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। लोहता थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे मुखबीर खास से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ धन्नीपुर मोड़ की ओर आ रहा है। सूचना पर आरोपी को उपनिरीक्षक सुशील कुमार पांडेय सदलबल मौके पर पहुचे और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवपूजन पटेल उम्र 26 वर्ष पुत्र स्व भैया लाल पटेल निवासी भरथरा मथुरापुर थाना लोहता जिला वाराणसी बताया। आरोपी के पास से यूपी 63 एके 8511 हीरो स्प्लेंडर प्लस काला कलर की बाइक सिटी स्टेशन से चोरी की थी जिसका मुकदमा जैतपुरा थाने में दर्ज था। वह बाइक को बेचने के लिए धन्नीपुर जा रहा था जहाँ पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बाइक चोरी के जुर्म में शिवपूजन पटेल को जेल भेज दिया ।