July 17, 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा पत्र लीक के संबंध में खबर छापने को लेकर बलिया के पत्रकारों की जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी किया गया-

Spread the love

*यूपी बोर्ड परीक्षा पत्र लीक के संबंध में खबर छापने को लेकर बलिया के पत्रकारों की जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी किया गया।जिसके विरूद्ध में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को कांग्रेसजनो ने सौपा,*

 

*दमनकारी नीतिओ का विरोध सभी पत्रकारों को मिलकर करना चाहिए जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी ने की अपील ।*

 

 

वाराणसी :- महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाधिकारी को मिलकर पत्रक सौपा गया।बलिया के पत्रकार दिग्विजय सिंह, अजीत ओझा एवं मनोज गुप्ता की गिरफ्तारी का पुर जोर विरोध करते हुए तत्काल रिहाई की मांग की गई प्रतिनिधि मण्डल की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।

 

*महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की* पेपर लीक कांड का खुलासा करने वाले पत्रकारों को बलिया जिला प्रशासन भाजपा सरकार के शासन काल मे प्रताड़ित कर रही है और बलिया के वरिष्ठ पत्रकारों को गिरफ्तार की है। जो कि निंदा से भरा हुआ यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह घृणित कदम है। हम कांग्रेसजन पत्रकार साथियों संग खड़े है। हम मुकदमा वापसी व जल्द रिहाई की मांग के साथ साथ उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते है।

 

 

प्रतिनिधि मंडल में राघवेन्द्र चौबे, फ़साहत हुसैन बाबू,अशोक सिंह,डॉ राजेश गुप्ता,परवेज खां, आशिष पाठक,किशन यादव,आकाश कन्नौजिया, राज जायसवाल, आजाद,कृष्णा गौड़ समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

👇🏼👇🏼