June 20, 2026

शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने पर बोले केशव मौर्य- अभी तो वैकेंसी नहीं-

Spread the love

शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने पर बोले केशव मौर्य- अभी तो वैकेंसी नहीं

 

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लगातार चल रही तनातनी के बीच उनके बीजेपी शामिल होने की अटकलें भी तेज हैं।

हालांकि शिवपाल यादव अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन इनकार भी नहीं कर रहे हैं। इस बीच शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी बीजेपी में कोई वैकेंसी नहीं हैं.बातचीत करते हुए कहा, ’ अभी तो हमारे यहां ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है। पिछले दिनों अखिलेश यादव भी सदन में मुख्यमंत्री से मिले थे. और भी कई लोग मिले।

मुख्यमंत्री से कोई भी मिल सकता है. वे प्रदेश के 24 करोड़ जनता के मुख्यमंत्री है।