November 1, 2026

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वाराणसी के दहेज हत्या के एक मामले में आरोपित सास फूलमती देवी की जमानत सशर्त मंजूर कर ली-

Spread the love

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वाराणसी के दहेज हत्या के एक मामले में आरोपित सास फूलमती देवी की जमानत सशर्त मंजूर कर ली है।

 

 

महिला की मौत में दहेज प्रताड़ना व जलाकर मारने का था आरोप

 

मामले के तथ्यों के अनुसार पुलिस सब इंस्पेक्टर चंद्रदेव राम ने अपने बड़े बेटे जितेंद्र कुमार की शादी मऊ जिले की शारदा देवी से 2017 में की थी। शादी के चार साल बीत जाने के बाद भी संतान न होने के कारण शारदा अवसाद में रहती थी। इसी वजह से नौ अक्टूबर 2021 को उसने कमरा बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शारदा देवी के भाई रमेश भारती ने सास और पति पर दहेज मांगने, प्रताडि़त कर जलाकर मार देने के आरोप में वाराणसी के कैंट थाने में एफआइआर दर्ज कराई।