November 6, 2026

हंडिया नगर पंचायत का कार्यभार ग्रहण करने पहुंची अधिशाषी अधिकारी रश्मि सिंह-

Spread the love

*हंडिया नगर पंचायत का कार्यभार ग्रहण करने पहुंची अधिशाषी अधिकारी रश्मि सिंह*

प्रयागराज के हंडिया नगर पंचायत में 2 महीने पहले अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत का रिटायरमेंट हो गया था जिसके कारण नगर पंचायत हंडिया में 2 माह से कोई भी अधिशाषी अधिकारी नहीं था शासन द्वारा 31 मार्च 2022 को संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी के आदेश पर रश्मि सिंह अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत फूलपुर को हंडिया नगर पंचायत से सम्बद्ध किया गया जैसे ही सभासदों को सूचना मिली वैसे ही सारे सभासद नगर पंचायत पहुंचकर रश्मि सिंह का भव्य स्वागत किया परंतु अध्यक्ष नगर पंचायत हंडिया के ना रहने के कारण कार्यभार ग्रहण नही हो पाया सभासदों का आरोप था कि नगर पंचायत हंडिया के अध्यक्ष द्वारा जानबूझकर कार्यभार नहीं ग्रहण कराया कराया जा रहा है जिससे 2 महीने से कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है परंतु अध्यक्ष को इसकी कोई चिंता नहीं है अब देखना है कि शासन के आदेश का अध्यक्ष कितने दिनों में अनुपालन करते हैं। उक्त अवसर पर सदस्य दिनेश चंद्र, पंकज सिंह, अमृतलाल, कमला शंकर गुप्ता, गुलाब, संतोष सोनकर, शेरशाह, नसीम खान, गुड्डू सीडी, यासमीन बेगम लियाकत अली आदि उपस्थित थे।