November 7, 2026

पहली अप्रैल से शुरू होगी गेहू खरीद-

Spread the love

*पहली अप्रैल से शुरू होगी गेहू खरीद।*

 

 

*अयोध्या।*

अयोध्या।रवि विपणन बर्ष 2022-23 मे न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत अयोध्या संभाग के जनपदो अंबेडकरनगर,बाराबंकी, सुल्तानपुर,अयोध्या,अमेठी मे 1 अप्रैल से गेहू खरीद शुरू हो जायेगी।संभागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या संभाग के सत्येन्द्र पांडेय ने बताया कि इसके लिए हरेक जनपदो मे सरकारी गेहू खरीद केन्द्रो की स्थापना एवं उन पर जरूरी संसाधनो एवं सुविधाओ की ब्यवस्था की जा रही है।इस बार शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य दो हजार 15 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।संभाग के जनपदो मे संचालित होने वाले गेहू क्रय केंद्रो पर गेहू विक्रय करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ लेने हेतु किसानो को खाद्य एवं रसद बिभाग की वेवसाइट पर स्वयं या साइबर कैफे व अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर नवीन किसान पंजीकरण अथवा पूर्व पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होगा।जो 16 मार्च से प्रारंभ हो चुका है।किसान अधिक से अधिक संख्या मे पंजीकरण कराये तथा अपना गेहू सरकारी क्रय केन्द्रो पर विक्रय कर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाये।