November 7, 2026

करमा थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव की एक महिला 3दिन से लापता महिला का शव मिला –

Spread the love

सोनभद्रः करमा थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव की एक महिला 3दिन से लापता थी ,जिसका शव आज सुबह एक कुएं में उतराया हुआ मिला।करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेहरा में प्रेम नाथ की पत्नी उर्मिला देवी उम्र 45 वर्ष रोज की भांति 26 मार्च को भोजन करने के बाद अपने मढ़हे में सोने चली गई । सुबह होने पर जब परिजनों ने देखा उर्मिला घर पर नहीं है, तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट करमा थाने दर्ज करवायी थी। आज सुबह 10 बजे महिला का शव मिला।