November 7, 2026

खत्म होती इंसानियत-दम तोड़ते रिश्तों के बीच थानाध्यक्ष दशाश्वमेध आशीष मिश्र ने लिखी इंसानियत की नई इबारत-

Spread the love

*खत्म होती इंसानियत-दम तोड़ते रिश्तों के बीच थानाध्यक्ष दशाश्वमेध आशीष मिश्र ने लिखी इंसानियत की नई इबारत*

 

*कल डेढ़सी पुल के पास अचेत अवस्था मे मिली बालिका की बचाई जान*

 

कल डेढ़सी पुल के पास दोपहर में अचेत अवस्था मे मिली 5 साल की बालिका की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आशीष मिश्र बालिका को तत्काल मारवाड़ी अस्पताल ले गए और वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया

 

आशीष मिश्र ने बच्ची को तत्काल बीएचयू ले जाकर एडमिट कराया है जहां उसका उपचार जारी है, बच्ची के उपचार का सारा खर्च थानाध्यक्ष दशाश्वमेध उठा रहे है और देखभाल भी कर रहे है

 

चिन्ता की बात यह है कि अभी तक बच्ची को होश नही आया है और उसके विषय मे नाम पता कुछ भी अभी तक ज्ञात नही हो पाया है

 

अगर आपमे से किसी के पास इस बच्ची के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो कृपया थानाध्यक्ष दशाश्वमेध को 9454404384 सूचित करने की कृपा करें

 

👇👇